रविवार, 3 फ़रवरी 2019

तुम भी मेरे जैसी हो


होठों पर जो ये ना-ना तुम लाती हो
आंखों से क्यों हां-हां तुम दोहराती हो
अरे, लगता है तुम भी मेरे जैसी हो-2
कहना जो है वही नहीं कह पाती हो
अरे, होठों पर जो ना-ना तुम लाती हो
आंखों से क्यों हां-हां तुम दोहराती हो

तेरे-मेरे बीच कोई तो रिश्ता है-2
वरना क्यों चेहरे के भाव छुपाती हो
होठों पर जो ना-ना तुम लाती हो
आंखों से क्यों हां-हां तुम दोहराती हो

मेरे कूचे में तेरा यूं आते रहना
आंखों-आंखों से यूं बतियाते रहना
खामोशी के बीच बहुत कुछ कहती हो
होठों पर जो ना-ना तुम लाती हो
आंखों से क्यों हां-हां तुम दोहराती हो

मेरे भीतर ये जो एक बसेरा है
दिल कहता है वो तेरा ही डेरा है
दूर कहीं जो नज़रों से तुम होती हो
क्या पता कितना तुम तड़पाती हो
अरे, होठों पर जो ना-ना तुम लाती हो
आंखों से क्यों हां-हां तुम दोहराती हो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

 एक दिन बहुत पछताओगे  ढूंढोगे मुझे भीड़ में, नीड़ में  बैठे कहीं एकांत में  किसी कविता के तुकांत में  खुद आगे करोगे हाथ  पाने को थोड़ा साथ प...